AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

गहलोत का भाजपा पर आरोप, इनके लोग आजादी के समय मुखबीरी करते थे

arln-admin by arln-admin
November 29, 2018
Reading Time: 1 min read
गहलोत का भाजपा पर आरोप, इनके लोग आजादी के समय मुखबीरी करते थे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
वसुधंरा राजे पांच सितारा होटलों में रूकती हैं, जहां जनता घुस तक नहीं सकती।

राजसमंद,(ARlive news)।विधानसभा चुनाव में राजसमंद में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को जनसभा की। कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी सहित राजसमंद जिले की चारों सीट से कांग्रेस को विजयी बनाने की लोगों से अपील की। भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि इनके लोग आजादी के समय मुखबीरी करते थे, ये कांग्रेस पर अंगुली उठाते हैं। अरे इन लोगों ने आजादी के समय अंगुली तक नहीं कटाई, कांग्रेस के लोगों ने सिर कटाए हैं। 

गहलोत ने वसुधरा राजे को घेरते हुए कहा कि वसुंधरा राजे मैडम तो जनता से मिलती ही नहीं हैं। वे कहीं आती-जाती भी हैं तो उन पांच सितारा होटलों में रूकती हैं, जहां जनता घुस भी नहीं सकती। गहलोत ने कहा कि मैडम अगर इन पांच सालों में जनता से मिली होती और उनका दर्द समझा होता, विकास कार्य किए होते तो आज उन्हें लोगों के बीच जाने के लिए भावनात्मक या भड़काउ मुद्दों का सहारा नहीं लेना पड़ता।

गहलोत ने कहा मैडम कभी जनता के बीच नहीं जाती, क्यों कि वे जनता के विरोध से डरती हैं, उन्हें काले झंडे दिखाए गए, तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी, कि काले झंडे नहीं दिखने चाहिए। सरकारी योजनाओं की आलोचना करना, धरना प्रदर्शन करना जनता का अधिकार और लोकतंत्र का हिस्सा है। भाजपा ने तो लोगों के बोलने पर पाबंदी लगा दी, कोई इनकी आलोचना करता है तो ये उसे राष्ट्रद्रोही कहते हैं। देश में अभी चारों तरफ घृणा और हिंसा का माहौल है, ऐसे में देश को कांग्रेस की जरूरत है।

गहलोत ने राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी को टारगेट करते हुए कहा कि वसुंधरा मैडम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर हुआ, इनके आईएएस तक गिरफ्तार हुए हैं।

गहलोत के शब्दों में छलका पिछले चुनाव की हार का दर्द

गहलोत ने पिछले चुनाव का दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने मेरे कार्यकाल में वैसे काफी काम किया था, पेंशन योजना, दवा योजना सहित ऐसी कई योजनाएं लेकर आया था, लेकिन तब चुनाव के समय माहौल देखते हुए मैंने कहा था कि मेरी सरकार नहीं आई तो अगली सरकार काम नहीं करेगी। मैंने जो उस समय कहा था, वही हुआ, वसुंधरा राजे सरकार ने राज्य के लिए कुछ काम नहीं किया।

हर मतदाता मुझे जन्मदिन में उपहार में अपना वोट दे दे

प्रत्याशी नारायण सिह ने आमजनता को बताया कि उनका जन्मदिन 7 दिसंबर को है, उन्होंने लोगों से अपील की कि हर मतदाता उन्हें 7 दिसंबर को अपना-अपना वोट उपहार स्वरूप दे दे।

Tags: #ashok gahlot#vidhansabha#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .