गिरिजा के लिए सचिन पायलट ने की सभा, दोनों पार्टियों के लिए उदयपुर शहर बनी हॉट सीट।

चुनाव में उदयपुर शहर सीट भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए आमने-सामने खड़े दिग्गज नेताओं के कारण महत्वपूर्ण हो गई है। भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया गृहमंत्री हैं, तो इनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा व्यास पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुकी हैं। दोनों ही पार्टी एक-दूसरे के खड़े दिग्गज नेताओं को हराने और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दमखम लगा रहे हैं।

कार्यकर्ता पीछे दौड़ते रह गए, शाह बीच रोड शो कार में बैठ निकल गए
अमित शाह 5 बजे टाउन हॉल पहुंचे और करीब साढे पांच बजे उन्होंने वहां से रोड-शो की शुरूआत की। यहां से बापूबाजार, सूरजपोल होते हुए अस्थल मंदिर रोड पहुंचे, वहां से झीणीरेत चौराहा से शहर की अंदरूनी गलियों में भामाशाह मार्ग, ओसवाल भवन, मुखर्जीचौक, भामाशाह बाजार, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार तेलियों की माता मंदिर मार्ग से होते हुए जैन मंदिर बड़ा बाजार, घंटाघर से मोती चोहट्टा होते हुए हाथीपोल पहुंचे।
निर्धारित रुट के अनुसार अमित शाह को रोड शो करते हुए हाथीपोल तक पहुंचने के बाद, अश्वनी बाजार होते हुए देहली गेट से टाउन हॉल पर समापन करना था। लेकिन हाथीपोल पहुंचते ही अमित शाह ने उनके रथ के आगे चल रही मीडिया कर्मियों की दो गाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ करवाया और अश्वनी मार्केट में रथ रुकवाकर अचानक नीचे उतर गए और सीधे अपनी कार में बैठ वहां से रवाना हो गए। एकाएक कार्यकर्ता तो समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या और वे अमित शाह और रथ के पीछे दौड़ते रह गए।
कटारिया के प्रत्याशी खाते में जुड़ेगा इस रोड-शो का खर्चा ?
करीब चार किलोमीटर के इस रास्ते को भाजपाईयों ने भाजपा के झंडे और गेट से जगह-जगह सजाया हुआ था। पूरे रास्ते हजारों झंडिया टंगी रही। भव्यता लाने के लिए गाड़ियों, बैंड के साथ ही जगह-जगह सजावट भी की गई थी। हालां कि इन सब का खर्चा गुलाब चंद कटारिया के प्रत्याशी खाते में जुड़ेगा और देखने वाली बात यह है कि प्रेक्षक इस खर्चे का आंकलन कैसे करते हैं।
सूरजपोल चौराहे से लौटने लगे थे रोड-शो के लिए जुटाए गए ग्रामीण
रोड-शो को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने भीड़ तो गांवों से जुटा ली थी, लेकिन ग्रामीणों की पूरी भीड़ रोड-शो में बहुत ज्यादा देर नहीं टिकी। काफी ग्रामीण रोड-शो के सूरजपोल पहुंचने पर अलग हो गए। अमित शाह का काफिला तो अस्थल मंदिर की तरफ चला गया, लेकिन ग्रामीण अपने गांव लौटने के लिए सूरजरपोल से सेवाश्रम चौराहे की तरफ निकल गए। रोड-शो के काफिले के हाथीपोल पहुंचते-पहुंचते काफी भीड़ छंट गई थी।


