राजसमंद एसपी ऑफिस में एसीबी कार्यवाही।

एसीबी एडिएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि केशवनगर शोभागपुरा, उदयपुर निवासी संदीप पुत्र नटवर लाल रावल को 2500 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी राजसमंद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी है। प्रार्थी राजसमंद निवासी सुखलाल कुमावत ने आरोपी के खिलाफ एसीबी ऑफिस में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि वह राजसमंद पुलिस लाइन में घुड़शाला के घोड़ों के लिए हरी घास/रचका सप्लाई करता है। रचका का बिल उसके पेंडिंग चल रहे हैं और इन बिल को पास करने की एवज में सहायक लेखाधिकारी संदीप रावल 2500 रूपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया। पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा कक्ष पहुंची, वहां पर आरोपी प्रार्थी से रिश्वत राशि के 2500 रूपए ले रहा था। एसीबी टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया और रिश्वत राशि पेंट की जेब से बरामद की।


