
गौरतलब है कि योगी संघ और भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे के मास्टर-ब्लास्टर प्रचारक हैं, तो क्या मेवाड़ी धरा पर भी भाजपा हिंदुत्व का कार्ड खेलेगी, जबकि मेवाड़ की धरा का इतिहास हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है। मेवाड़ की धरा ऐसी है, जहां महाराणा प्रताप के सेनापति हकीम खां सूर थे।


