
35 साल की मैरी कॉम ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में जारी 10वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैरी कॉम का विश्व चैम्पियनशिप में छठा गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बन गयी हैं। मैरी कॉम से पहले आयरलैंड की कैटी टेलर ने ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में 2006 से 2016 के बीच पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।
मैरी विश्व चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष) में सबसे अधिक पदक जीतने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। मैरी विश्व चैंपियनशिप में 6 गोल्ड सहित कुल 8 मैडल जीत चुकी हैं।


