छात्रा ने थाने में दी रिपोर्ट।

थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि छात्रा ने परिजनों के साथ थाने आकर गुरूकुल स्कूल के प्रिंसीपल चन्द्रप्रकाश सिंघवी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार छात्रा ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपनी फ्रेंड्स के साथ स्कूल में बैठी थी। तभी प्रिंसीपल चन्द्रप्रकाश सिंघवी ने उनके चैंबर में बुलाया और मुझे कमर से पकड़ कर अश्लील हरकतें करते हुए अश्लील बातें की। मैं घबरा गई थी, मैंने प्रिंसीपल को धक्का दिया और वहां से भागी, घर आकर मां को सारा बात बताई, मां ने बदनामी की बात कहकर चुप रहने को कहा, हमने यह बात पिताजी को भी नहीं बताई। उस दिन के बाद से प्रिंसीपल स्कूल में हर दिन मुझे किसी बहाने चैंबर में बुलाकर अश्लील बातें करते हैं और संबंध बनाने का दबाव डाला। आज फिर प्रिंसीपल ने मुझे चैंबर में बुलाया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। प्रिंसीपल ने धमकी दी कि मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हारे बोर्ड परीक्षा में सत्रांक के नंबर नहीं भेजूंगा, प्रिंसीपल ने कहा मैं ऐसा पहले भी कर चुका हूं, तो पास होना है तो मेरे साथ संबंध बनाने होंगे। छात्रा ने आगे रिपोर्ट में बताया कि वह जैसे-तैसे प्रिंसीपल से हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और थाने आकर रिपोर्ट दी है।


