भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 27 नवम्बर को उदयपुर शहर में करेंंगे रोड़ शो।

मिडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि शाह एयरपोर्ट पर 4 बजे पहुंचेंगे और वहां से सीधे नगर निगम प्रांगण पहुंचेगे। जहां से रोड शो की शुरुआत होगी। शाह खुली जीप में शहरवासियों का अभिनन्द करते हुए चलेंगे।रैली के आगे युवा मोर्चा के 1000 कार्यकर्ता दो पहिया वाहनो पर चलते हुए रैली को एसकोर्ट करेंगे, वही उनके पीछे हजारों कार्यकर्ता पैदल चलेगे। पूरे रास्ते विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रोड शो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा।
यह रहेगा रोड शो का रूट : सहमीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि शाह का रोड़ शो सायं 05 बजे नगर निगम प्रारंण से प्रारंभ होकर, बापूबाजार, सुरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चैक, सिंधी बाजार, बडा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हाथीपोल, चेटक सर्कल, हास्पीटल रोड, कोर्ट चैराहा, जिला कलेक्ट्री, देहलीगेट, बैंक चैराहा होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंचेगे जहाँ पर रोड़ शो का समापन होगा।


