उदयपुर जिले में इस तरह का पहला मामला दर्ज।

थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लंबे समय से विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिल रही थी, कि आयड नदी व सीवरेज लाइन व फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे केमिकल युक्त पानी से आयड, मादडी, कानपुर, भोइयो की पचोली, लकड़वास, कलडवास, सुखानाका के कुछ किसान खेतों में सब्जियों की पैदावार कर रहे हैं। यह जानते हुए कि इस पानी का उपयोग कर उससे होने वाली पैदावार को खाने वाले लोगों को प्राणघातक बीमरियां हो सकती है।
सूचना पर टीम नेे उक्त क्षेत्र में दबिश दी। पाया गया कि केमिकल युक्त पानी से मौके पर सब्जियों को पिलायी हो रही थी। इस पर टीम ने बाबूलाल पुत्र नाना गमेती निवासी कानपुर, डालचंद पुत्र तुलसीराम डांगी निवासी कलड़वास, सवललराम पुत्र रामा डांगी निवासी कलडवास, कन्हैयालाल पुत्र हीरालाल मेनारिया निवासी कानपुर को मौके पर सब्जियों की जहरीले पानी से पिलाई करते गिरफ्तार किया। आरोपियों से पालक, मूली, धनिया, आदि सब्जियां बरामद की, जो मार्केट मे सप्लाई के लिये जाने वाली थी।


