
जिले के प्रशासन और अन्य मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों का ध्यान उस समय वल्लभनगर विधान सभा क्षेत्र पर एकाएक गया जब जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर नामांकन भरने एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उसकी समर्थन रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अन्य पार्टियों के जनप्रतिनिधि हजारों की संख्या में आये ग्रामीणों की भीड़ देखते ही रह गए। रणधीर सिंह भींडर ने गुरुवार को पर्चा दाखिल कर वल्लभनगर सीट से दावेदारी की।
समर्थन रैली का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।


