
इस मौके पर ARlive news की रिपोर्टर लकी जैन से हुई बातचीत में अनीता कटारिया ने अपना और अपने पति गुलाब चंद कटारिया का सपना साझा किया। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर अनीता कटारिया ने कहा कि मेरा और इनका सपना है कि ये एक बार मुख्यमंत्री बनें। अनीता कटारिया ने कहा कि इन्हें एक बार मुख्यमंत्री बनना चाहिए, यह सपना है कि ये एक बार मुख्यमंत्री जरूर बनें।
कटारिया के मुख्यमंत्री बनने की चाहत को सुनिए उनकी पत्नी की जुबानी, सुनने के लिए इस यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें
मैं खुद के लिए नहीं, भाजपा को राजस्थान में जिताने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं : कटारिया
विजयरथ में हुए सवार कटारिया ने कहा मेवाड़ जीतेगा तो राजस्थान जीतेगा, इसलिए मैं खुद के लिए नहीं, भाजपा को राजस्थान में जिताने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। यह रथ भाजपा का विजय रथ की तरह काम करेगा, सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे।
कटारिया पार्टी कार्यालय से निकलकर सबसे पहले भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन के लिए कैलाशपुरी गए। कटारिया ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को पर्चा भरवाएंगे, इसके बाद यह विजयरथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सरकार के कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे।
ऐसे ध्यान रखती हैं मिसेज कटारिया अपने पति का चुनावी दौरों के दौरान भी

बेटियों की खुद राजनीति में आने में रूचि नहीं
बेटियों के राजनीति के आने की बात पर अनीता कटारिया ने कहा कि मेरी दो बेटियां नौकरी करती हैं और तीन गृहिणी हैं। मेरी पांचों बेटियां पिता की हमेशा हिम्मत बढ़ाती हैं, लेकिन किसी ने भी कभी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर नहीं की और न ही उनकी राजनीति में आने की रूचि है।


