भारी मात्रा मे कच्चा माल व निर्मित शुदा नकली घी बरामद।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि पंकज पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी छोटी ब्रह्मपुरी थाना सूरजपोल हाल वैशाली नगर और शिवम पुत्र भेरूलाल नैणवा निवासी तेल बाजार धानमंडी को गिरफ्तार किया है। आल्टो कार में आरोपियों के कब्जे से 13 डिब्बे नकली घी के भरे हुए बरामद किए है।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि घी शिव शक्ति फूड कंपनी नाम की ढिकली स्थित फैक्ट्री से लाये है। पुलिस ने फैक्ट्री में दबिश दी तो वहाँ 28 टीन वनस्पति घी व 28 टीन रिफाइंड तेल के डिब्बे, कैमिकल औऱ कुछ मशीनें बरामद हुए। यह घी आरोपी मंशापूर्ण महादेव त्योहार पर मार्केट मे सप्लाई करने वाले थे, यह घी आरोपी 180 रूपये प्रति किलो के हिसाब से नोवा कम्पनी के नाम से बेच रहे थे।


