कांग्रेस ने देशभर में किये प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नोटबन्दी के निर्णय पर विरोध जताया।
उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्टरी के बाहर इकठ्ठे हुए। नोट बन्दी के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शित किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा की नोटबन्दी कर मोदी सरकार ने देश के हर तबके को नुकसान पहुंचाया है और इससे देश का विकास कई दशक पिछड़ गया। नोटबन्दी से काला धन तो वापस नहीं आया, हां, मोदी सरकार का सहयोग करने वालों ने काला घर जरूर वैध कर लिया।


