AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

यूसीसीआई परिसर में फहराएगा 111 फीट ऊंचा तिरंगा, 26 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

arln-admin by arln-admin
November 4, 2018
Reading Time: 1 min read
यूसीसीआई परिसर में फहराएगा 111 फीट ऊंचा तिरंगा, 26 जनवरी को करेंगे उद्घाटन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूसीसीआई के दीपावली मिलन समारोह में विभिन्न केटेगरी में पत्रकारों को दिए गए अवॉर्ड।

उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह हुआ। समारोह में यूसीसीआई अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने बताया कि यूसीसीआई भवन के गार्डन में 111 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है और 26 जनवरी 2019 को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 111 फीट उंचा तिरंगा फहराकर इसकी शुरूआत की जाएगी।

कार्यक्रम में उदयपुर के उद्योग जगत की कई हस्तियां अपने परिवार के साथ वहां पहुंची और उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में हिस्सा लिया। यूसीसीआई की ओर से विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार और अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा डॉ. गिरिजा व्यास, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी शर्मा, पूर्व एडीएम सिटी बीआर भाटी, हिन्दुस्तान जिंक के अवकाश प्राप्त सीएसआर हेड सीएसआर मेहता, संरक्षक अरविन्द सिंघल एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। गिरिजा व्यास ने यूसीसीआई अध्यक्ष हंसराज चौधरी की ओर से कार्यक्रम में रखी कुछ प्रस्तावों पर व्यापारियों के साथ चलकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।

अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने यूसीसीआई वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर के अलग विंग का निर्माण को प्रायोजित करने के लिए पूर्वाध्यक्ष बीएच बापना और यूसीसीआई भवन परिसर में 111 फीट का तिरंगा झण्डा के ध्वज दण्ड स्थापना का कार्य प्रायोजित करने के लिए जेके टायर एण्ड इंडस्ट्री के अनिल मिश्रा को आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिये यूसीसीआई की सीएसआर सब कमेटी के चेयरमैन सन्दीप बापना का भी सम्मान किया गया। मीडिया अवार्ड्स की घोषणा यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आषीष छाबड़ा ने की।

इस श्रेणी में इनको किया गया सम्मानित

यूसीसीआई की ओर से ए.आर. लाइव न्यूज की लकी जैन को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। न्यूज 18 के कपिल श्रीमाली को सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरें करने सहित सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए बेस्ट इन इलेक्ट्रोनिक मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

समय-समय पर सामाजिक सरोकार के मुद्दे उठाने के लिए राजस्थान पत्रिका के संपादक सिकंदर पारिक और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ में बेहतरीन कार्य के लिए दैनिक भास्कर के जीएम सतीश भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

Tags: ucci

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .