शराब ठेका संचालक से मासिक बंधी मांग रहा था एसएचओ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी हाकिम सिंह ने एसीबी में यह शिकायत दी की सलेमपुर पुलिस थाना इंचार्ज मेरे शराब की दुकानों से मासिक बंदी लेने के लिए अनावश्यक परेशान कर रहा है एवं 5 हजार रूपये मासिक रिश्वत की राशि की मांग कर रहा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर देहात पुलिस निरीक्षक श्री रामसिंह के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा कर आज ट्रेप कार्रवाई के दौरान रामकिशोर थाना इंचार्ज सलेमपुर को 10 हजार रूपये की रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसएचओ मासिक बंधी की यह राशि 2 महीनों की ले रहा था।

