
जीएनएस न्यूज सर्विस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार जो भी जानकारी कोर्ट को दे, वह याचिकाकर्ताओं को भी दे ताकि वह इस पर अपना जवाब दे सके।
राफेल की कीमत को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट करें पीएम मोदी
कांग्रेस ने फिर एक बार राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि राफेल मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है लिहाजा सरकार को इसे लेकर हर तरह की दुविधा दूर करना चाहिए।
मनीष तिवारी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि पीएम मोदी और उनके रक्षा मंत्री राफेल जहाज की कीमत को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट करें। मनीष तिवारी ने कहा कि फ्रांस के साथ जिस करार की बात हो रही है उसमें 18 आर्टिकल हैं। क्या पीएम और रक्षा मंत्री बताएंगे कि आखिर इन 18 आर्टिकल में से कौन से आर्टिकल के आधार पर आम जनता से राफेल की कीमत को छिपा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम अपनी मांग को दोबारा दोहराना चाहते हैं कि एक संयुक्ता संसदीय समिति का तुरंत गठन और राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े जितने भी पक्ष हैं वह आम जनता के सामने आएं। साथ ही मनीष तिवारी ने कहा कि जिस तरह से 2जी मामले में हमारी सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति गठित की थी ठीक उसी तरह इस मामले में भी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जुलाई 2015 तक 126 जहाज खरीदने की प्रक्रिया चलती रहती है और एकाएक पीएम के फ्रांस दौरे पर जाते हैं और यह संख्या 136 हो जाते हैं।


