AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

हवाई अड्डों पर आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान, समाधानों पर हुई चर्चा

arln-admin by arln-admin
October 26, 2018
Reading Time: 1 min read
हवाई अड्डों पर आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान, समाधानों पर हुई चर्चा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव।

उदयपुर। भारतीय विमापत्तन प्राधिकरण महाराणा प्रताप हवाई अड्डा उदयपुर द्वारा संचार, दिकचालन एवं निगरानी प्रणाली के लिए लाइटनिंग प्रोटेक्शन, सर्च प्रोटेक्शन, अर्थिंग एवं यूपीएस विषय पर दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला हुई। शौर्यगढ़ रिसोर्ट में गुरूवार को हुई कार्यशाला का विमानपत्तन निदेशक कुलदीप सिंह ने
उद्घाटन किया।

विमानपत्तन निदेशक ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हवाई अड्डो से अधिकारी उदयपुर आए हैं। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में होने वाली चर्चाओं और प्रजेंटेशन्स से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के ज्ञान और कार्य की गुणवत्ता का विकास होगा।

उदयपुर हवाई अड्डे के सीएनएस प्रभारी योगेश कुमार भोजक ने बताया कि इस कार्यशाला में देश के हवाई अड्डों पर वायु यातायात के लिए संस्थापित संचार, दिकचालन एवं निगरानी उपकरणों का आकाशीय बिजली, सर्च इत्यादि से बचाव पर चर्चा की गई। कार्यशाला में इस हेतु बचाव उपकरणों के लिए निर्धारित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानदंड, उनकी विशेषताएं, भारतीय विमापत्तन प्राधिकरण में प्रचलित विभिन्न नीतियां एवं नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से आए सीएनएस के संयुक्त महाप्रबंधक एसआर महतो ने विभिन्न हवाई अड्डों पर हुई घटनाओं एवं बचाव प्रावधानों से जुड़े अनुभव साझा किए। निगमित मुख्यालयए नई दिल्ली से आए सीएनएस संयुक्त महाप्रबंधक राजेश सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुंबई से आए सीएनएस के संयुक्त महाप्रबंधक पाणिग्रही ने लाइटनिंगए सर्ज एवं ट्रांजियंट के सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी।

वैशाली सिंह ने विभिन्न हवाई अड्डों पर आकाशीय बिजली से हुए नुकसान और उनके समाधानो पर चर्चा। नई दिल्ली से आए संयुक्त महाप्रबंधक एसके शर्मा ने आकाशीय बिजली से बचने के लिए उपयोग में आने वाली प्रणालियों का विवरण दिया और उनके उपयोग व उपायों पर चर्चा की। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के सहायक व्याख्याता डॉ. नवीन जैन ने इलेक्ट्रॉनिक्स औद्योगिक क्षेत्र में हुए विकास एंड रिसर्च पर व्याख्यान दिया। सहायक महाप्रबंधकए उदयपुर मांगीलाल लोहार ने लाइटनिंग प्रोटक्शन सिस्टम पर जानकारी दी।

Tags: airportairport workshop

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .