AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

शीला दीक्षित को दोबारा दिल्ली की कमान दे सकती है कांग्रेस

arln-admin by arln-admin
October 25, 2018
Reading Time: 1 min read
शीला दीक्षित को दोबारा दिल्ली की कमान दे सकती है कांग्रेस


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एजेंसी/नई दिल्ली। दिल्ली की लगातार 15 साल मुख्यमंत्री रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के हाथ में फिर से प्रदेश कांग्रेस की कमान आ सकती है। दिल्ली में कांग्रेस को एक ऐसे हाथ की जरूरत है, जो पार्टी को तीसरे स्थान से ऊपर ले जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह पार्टी में अंदरूनी कलह है, उसे बहुत हद तक पाटने का काम शीला दीक्षित कर सकती हैं। किसी नए चेहरे को कमान दी जाती है तो अंतरकलह उफान मार सकती है। यही वजह है कि आलाकमान के पास विकल्प की भारी कमी है।

वर्तमान अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य कारणों का जो हवाला दिया है, उसके बाद कांग्रेस को दिल्ली के लिए शीला दीक्षित से बेहतर नाम अभी नहीं दिख रहा। शीला का कद और अनुभव सब पर भारी पड़ता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में शीला के नाम पर मुहर लगने की संभावना बढ़ती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो आलाकमान ने फैसला कर लिया है और आने वाले दिनों में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि शीला की मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से हो चुकी है। दिल्ली प्रभारी पीसी चाको के साथ भी बैठक हुई है।

शीला दीक्षित हार्ट की मरीज हैं और हाल में उनकी सर्जरी भी हुई है ऐसे में उनके नीचे पार्टी 3 कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है। इससे शीला का काम स्ट्रैटिजी बनाना होगा। फील्ड वर्क की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष संभालेंगे। इस मामले में जब शीला दीक्षित से बात की तो उनका कहना था कि अभी ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं है। जब तक कुछ ठोस तथ्य सामने नहीं आते, कुछ भी कहना उचित नहीं है।

बताया जा रहा है कि माकन के पद छोड़े जाने की बात सामने आने पर आलाकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश का काम चाको को दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी की थी। उसमें शीला दीक्षित के नाम पर सबकी सहमति थी। सूत्रों की मानें तो शीला को अध्यक्ष बनाने के लिए रणनीति भी बनाई गई है।

Tags: sheela dixit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .