किशोरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गोपालपुरा, लसाड़िया निवासी पप्पू पुत्र नाथू मीणा को किशोरी लीला से जेवर लूटकर उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 अक्टूबर को थाने पर सूचना मिली थी कि बेड़ासोटा पुलिया के नीचे महिला का गला-सड़ा पुराना हो चुका शव पड़ा हुआ है, आस-पास काफी बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मोरचरी में रखवाकर पड़ताल की गई तो उसकी शिनाख्त लसाड़िया में झाई फला निवासी वाजिया पुत्र भैरा मीणा की 15 वर्षीय पुत्री लीला के नाम से हुई। वाजिया ने बताया कि उसकी बेटी लीला 6 अक्टूबर से लापता थी और वह घर से सारे जेवर लेकर कहीं चली गई है, वाजिया ने गोपालपुरा निवासी पप्पू पुत्र नाथू मीणा पर लीला का अपहरण कर ले जाने और जेवर लूटकर हत्या करने का संदेह जताया।
पुलिस ने पप्पू की तलाष की तो वह घर से भागा हुआ था। पुलिस ने गुरूवार को उसे बोबड़ी माता के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पप्पू ने कबूल किया कि उसी ने लीला की हत्या की है। लीला की हत्या के लिए वह उसे पुलिया तक लाया, पहले तो उसके आंखे में चाकू मारा निढाल कर दिया और फिर उसे पुलिया के उपर से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पप्पू लीला के सभी जेवर लूटकर फरार हो गया था।


