AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

मंत्री और विधायक अपनी मौजूदा सीट से ही चुनाव नहीं लड़ पाएंगे : जावडेकर

arln-admin by arln-admin
October 24, 2018
Reading Time: 1 min read
मंत्री और विधायक अपनी मौजूदा सीट से ही चुनाव नहीं लड़ पाएंगे : जावडेकर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
विधायक की सीट नहीं, प्रत्याशी बदलेगा।

जयपुर। भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक अपनी मौजूदा सीट की जगह दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। भाजपा विधायकों एवं मंत्रियों को सीट बदलने की अनुमति नही देगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।

जावडेकर ने कहा कि किसी विधायक की सीट नहीं बदलेगी, जो जहां से विधायक है, वह वहीं से चुनाव लडेगा। अगर बदलेगा तो प्रत्याशी बदलेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो सीट से चुनाव लडने के प्रश्न पर जावडेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सीट से चुनाव लडेंगी। जावडेकर ने कहा कि कुछ वर्तमान विधायक के टिकट कटेंगे। कितने विधायकों के टिकट काटे जाएंगे, जावडेकर ने इस प्रश्न का रूपष्ट जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक अपनी सीट बदलना चाहते है। संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की ओर से आयोजित फीडबैक कार्यक्रम के दौरान भी कुछ विधायक एवं मंत्रियों ने दूसरी सीट से दावेदारी प्रस्तुत की है।

जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जावडेकर ने दावा किया कि प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने की परम्परा इस बार बदलेगी। भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाएगी। जावडेकर ने भाजपा फिर से का नारा देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। जावडेकर ने कहा कि हम आत्म विश्वास के साथ चुनाव के मेदान में उतरे हैं। हम फिर से भाजपा का नारा लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता को भाजपा को फिर से जिताने का कारण भी बताएंगे। जावडेकर ने उत्तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि यह राजनीति में बदलाव का संकेत है। लोग भाजपा को एक बार फिर जिताएंगे।

जावडेकर ने कहा कि पार्टी जिताऊ केंडीडेट को मैदान में उतारेगी।  नेता पुत्रोें को टिकट दिए जाने और टिकट के लिए उम्र सीमा तय किए जाने के मामले में उन्होने कहा कि जो जीतने की क्षमता रखेगा और हमारा कार्यकर्ता होगा, उसे टिकट दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जावडेकर ने कहा कि हमने छह दिन तक प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए फीडबैक लिया। पार्टी नेताओं ने 11 सेशनस में पार्टी के 12 हजार कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों के बारे में राय ली गई और । भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें इस प्रकार कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .