
सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा की ओर से राजस्थान, गुजरात सहित मप्र के कई शहरों में आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है। आतंकी संगठन ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शहरों को टारगेट बताया है। साथ ही उज्जैन के महाकाल मंदिर, साईं मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया आरपीएफ से ऐसी धमकी की जानकारी मिली है।


