AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

राहत भरा फैसला : किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बंद नहीं होगा इंटरनेट

arln-admin by arln-admin
October 22, 2018
Reading Time: 1 min read
राहत भरा फैसला : किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बंद नहीं होगा इंटरनेट


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के नाम पर इंटरनेट बंद करने के खिलाफ गृह विभाग ने  निर्णय लिया है। अब से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में संभागीय आयुक्त इंटरनेट बंद नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में गृह (आपदा प्रबंधन) विभाग के शासन विषिष्ठ सचिव सुबे सिंह यादव ने सभी संभागीय आयुक्तों को पत्र जारी कर निर्देष दिए हैं।

बता दें कि यह निर्णय आमजनता के लिए बड़ी राहत भरा साबित होगा। आए दिन होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते नेटबंदी के निर्णय से आमजनता खफा थी, व्यापारी तो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका तक लगाने पर विचार करने लगे थे।

गौरतलब है कि पुलिस और प्रशासन ने यह ट्रेंड बना लिया था कि कोई भी छोटी-बड़ी परीक्षा आती तो ब्लू टूथ के जरिए नकल नहीं हो, इसलिए पूरे जिले, संभाग और राज्य में परीक्षा केन्द्रों से संबंधित क्षेत्रों का इंटरनेट बंद कर देते थे। अधिकतर परीक्षाओं में पूरे शहर की इंटरनेट सेवाएं बंद हो जाती थी। इससे आमजनता जिसका परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं, उसे मानसिक और आर्थिक हानि झेलनी पड़ती थी। पुलिस ने हाल ही कांस्टेबल और एसआई भर्ती परीक्षा में ही जिलेभर का इंटरनेट बंद किया था। इससे पहले भी जिले में कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते इंटरनेट बंद हो चुका है।

Tags: no internet ban

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .