AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट दीपावली से पहले करेगी जारी

arln-admin by arln-admin
October 22, 2018
Reading Time: 1 min read
बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट दीपावली से पहले करेगी जारी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट दिवाली से पहले घोषित होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र के लिए संभावित प्रत्याशियों के लिए फीडबैक का काम सोमवार तक पूरा कर लिया गया। अब संभावित तीन प्रत्याशियों का पैनल बना कर संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। भाजपा का संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों का चयन करेगा।

प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को जयपुर में कहा कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति 30 अक्टूबर तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों का पैनल बना कर संसदीय बोर्ड को भेज देगी। संसदीय बोर्ड नवम्बर में पहले सप्ताह में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौर ने कहा कि संभावित प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबेक लेने का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया है। पार्टी में प्रत्याशी चयन की एक निर्धारित प्रक्रिया है।

नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक भाजपा की पहली सूची घोषित होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसम्बर को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने 25 अक्टूबर को प्रत्याशी की पहली सूची जारी करने की घोषणा की है। भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं है। विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश भाजपा ने छह दिन का फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने छह दिन तक प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों के सम्बध में राय ली। पार्टी कार्यकर्ताओं  की राय के आधार पर भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। यह पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। भाजपा संसदीय बोर्ड प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।

Tags: bjp

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .