AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

दिल्ली पुलिस आयुक्त को मिला पीएम को मारने की धमकी भरा ई-मेल

arln-admin by arln-admin
October 20, 2018
Reading Time: 1 min read
दिल्ली पुलिस आयुक्त को मिला पीएम को मारने की धमकी भरा ई-मेल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह पूर्व दो लाइन का ई-मेल दिल्ली पुलिस आयुक्त की मेल आईडी पर भेजा गया था, जिसके बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एसपीजी ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे को और बढ़ा दिया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में अधिकारिक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह पूर्व ई-मेल आया है। इसमें लिखा है कि पाक खुफिया एजेंसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कराने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को भेज दिया है। जल्द ही हमला कर दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूत्रों की मानें तो छानबीन के बाद पता चला कि ई-मेल दक्षिण भारत से भेजा गया। खुफिया एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुट गई हैं। इससे पहले अगस्त में भेजे गए ई-मेल में प्रधानमंत्री को 19 सितंबर को मारने की धमकी दी गई थी।

पिछले कुछ दिनों के भीतर दो ई-मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां की चिंता बढ़ गई है। इसी साल जून में भी पुणे पुलिस को एक पत्र मिला था, जिसमें माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश के बारे में लिखा था।

Tags: narendra modithreat

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .