उदयपुर। हिरणमगरी पुलिस ने मंगलवार को एक देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ चोर बड़ी, अकोला चित्तौड़गढ़ निवासी भरत पुत्र रमेश मेनारिया को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने 14 अक्टूबर मादड़ी निवासी लोकेश पुत्र दिलीप मेनारिया एक अवैध रिवाल्वर के साथ पकड़ा था।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि इन दोनों ही कार्यवाही में कांस्टेबल विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है।



