AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

सर्दी के साथ आने लगे प्रवासी परिंदे : मनाया विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

arln-admin by arln-admin
October 14, 2018
Reading Time: 1 min read
सर्दी के साथ आने लगे प्रवासी परिंदे : मनाया विश्व प्रवासी पक्षी दिवस


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। मेवाड़ के जलाशयों में सर्दी की आहट के साथ ही सुदूर देशों से शीतकालीन प्रवास के लिए आने वाले पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। इसी संदर्भ में 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी पक्षियों के संरक्षण से संबंधित संस्थाओं के द्वारा घोषित ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस‘ मनाया गया।

नेचर वैलफेयर एण्ड लर्नर्स ग्रुप के सदस्य वेदांग सायखेड़कर एवं कनिष्क कोठारी ने बताया कि उदयपुर शहर की झीलों एवं बाहर के जलाशयों जैसे वल्लभनगर, भटेवर, मेनार, चावंड, लोसिंग, मदार इत्यादि सभी जगह प्रवासी परिंदे आना शुरू हो गए है। इनमें अब तक हवासील (पेलिकन), शॉवलर, गडवाल, ऑस्प्रे, सींखपर (पिनटेल), वुड सैण्डपाईपर, कॉमन सैण्डपाईपर, टिकड़ी (कॉमनकूट), नीलकंठी (ब्लूथ्रोट), ब्लैक रैड स्टार्ट, पीली वैगटेल, गॉडविट, फ्लैमिंगो इत्यादि देखे जा चुके है।

नेचर वैलफेयर एण्ड लर्नर्स ग्रुप द्वारा स्थानीय सेंट ऐन्थोनीज सी.से.स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रवासी पक्षी दिवस का महत्व एवं प्रवासी पक्षियों से संबंधित जानकारी विभिन्न ऑडियो-विजुअल माध्यम के द्वारा दी गई। इसमें विद्यालय के प्रशासक विलियम डिसूजा एवं उनके स्टाफ सदस्य अनिता चपलोत, योगिनी दक एवं अन्य सभी का सहयोग रहा।

इसी क्रम में रा.उ.मा.वि. ढावा, पंचायत-ढावा, वल्लभनगर में कार्यशाला आयोजित की गई एवं विद्यालय के बच्चों तथा ग्रामीणों के साथ सरजणा बांध क्षेत्र में पक्षी अवलोकन भी किया गया। इसमें वि़द्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण टेलर एवं समस्त स्टाफ तथा ग्रामीणों का सहयोग रहा।

इस सम्पूर्ण आयोजन में ग्रुप के सदस्य सृष्टि भार्गव, विधान द्विवेदी, मानस दीक्षित, प्रकृतिविद् देवेन्द्र मिस्त्री, वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ. सुनिल दुबे, विश्व प्रकृति निधि के पूर्व प्रांतिय संयोजक विक्रमादित्य सिंह चौहान, विष्णु परिहार ने सहयोग दिया।

Tags: bird migratoryday

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .