AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

महंगी सुपर पावर बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 12, 2018
Reading Time: 1 min read
महंगी सुपर पावर बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
13 सुपर पावर बाइक हुई बरामद।

जीएनएस, जयपुर . जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने  शुक्रवार को महंगी सुपर पावर बाइक  के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 13 महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

शिवदासपुरा थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में आरोपी राकेश मीणा, अशोक मीणा और रामप्रसाद मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरापियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 13 कीमती सुपर पावर बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों बदमाश अन्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं. ये बाइक जयपुर के मानसरोवर, प्रतापनगर, मालवीय नगर और सांगानेर सदर इलाके से चुराई गई हैं।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं हत्या व चोरी के कई मामले

थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया आरोपियों के खिलाफ जयपुर और करौली सहित अन्य कई जिलों के थानों में हत्या व चोरी सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने व चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश में भी जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर में पिछले कुछ समय में वाहन चोरी में लिप्त कई गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने उनसे बड़ी संख्या में चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं।

Tags: vehicle theft

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .