बच्ची की मौत, प्रतापगढ़ के धरियावाद के गोपालपुरा पंचायत में छाबाफला की घटना।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावतए उपवन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल मौके पर पहुचे तथा परिजनों को वन अधिनियम के तहत शीघ्र 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने और सरपंच नाथूलाल मीणा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत ने बताया कि वन क्षेत्र में दूर दूर घर होने के चलते पेंथर ने हमला कर दिया। घटना के बाद पेंथर जंगल की ओर भाग गया एवं ग्रामीणों में खोफ का माहौल छाया हुआ है।


