इंडोनेशिया के सुलवेसी द्वीप में रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और इसके बाद आई सुनामी में शनिवार को 380 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी।
बचाव कर्मियों को बचाव कार्य मे लगे हुए है। बताया गया है कि पालू शहर में 384 लोग मारे गए। वहां जब भकम्प और सुनामी आयी, उस समय वहां बीच फेस्टिवल की तैयारियां चल रही थीं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि 540 लोग घायल हुए हैं, जबकि 29 अभी भी लापता हैं। सुतोपो ने कहा कि मकान नष्ट हो गए और कई परिवारों के लापता होने की खबर है। उन्होंने कहा, हमने भूकंप के कारण हुए हादसों में मारे गए लोगों के और सुनामी आने के कारण तेज लहरों में बहे लोगों के शव बरामद किए हैं। सरकार आपात स्थिति घोषित करने के लिए तैयार है।
अधिकारियों ने सुनामी की लहरें करीब 10 फुट ऊंची होने का अनुमान लगाया, लेकिन पालू में लिए गए एक वीडियो में ये लहरें एक मंजिला इमारत की छत से भी ऊंची नजर आ रही हैं।

