दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिपीया, सलूंबर निवासी गेबीलाल (21) पुत्र कन्नाजी मीणा और कासिया, कुराबड़ निवासी प्रकाश (23)उर्फ पकिया पुत्र रामाजी मीणा को गिरफ्तार किया है। खाटियाखेड़ी उथरदा, सलूंबर निवासी शंकर (28) पुत्र कालू सिंह मीणा अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द चालान पेश करेंगे।
बच्ची की चीख न निकले तो मुंह दबा दिया
एडि.एसपी नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुडेल में 15 अगस्त का कार्यक्रम देखने के बाद शंकर अपनी बाइक पर गेबीलाल और प्रकाश के साथ निकला था। गुडेल में तीनों ने शराब पी, इसके बाद तीनों एक बाइक पर ही घूम रहे थे। सुनसान क्षेत्र में बकरियां चराती हुई बच्ची दिखी तो तीनों की नियत खराब हो गई। शंकर ने वहीं बाइक साइड में खड़ी कर दी। गेबीलाल और प्रकाश पैदल-पैदल लड़की के पीछे की तरफ से खेत में गए और धीरे से छुप कर उसे पकड़ लिया। बच्ची की चीख न निकले तो उसका मुंह दबा दिया। प्रकाश और गेबीलाल ने बारी-बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई, इसके बाद भी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे, तीसरा आरोपी शंकर पास खड़ा देखता रहा। लड़की खून से लथपथ हो चुकी थी, तब तीनों मौके से भाग गए।
बच्ची को याद रहे आरोपी के काले कपड़े
पुलिस ने बताया कि बच्ची को आरोपी के काले कपड़े याद थे। सलूंबर एसआई प्रभुलाल को मुखबीर से सूचना मिली कि उस दिन खाटियाखेड़ी निवासी शंकर काले कपड़े पहने घूम रहा था और उसके साथ दो लड़के भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

