इसे माना जा रहा है सीबीआई के गवाहों की आखिरी सूची।

मुंबई सीबीआई कोर्ट ने 6 जुलाई से 6 अगस्त तक 37 गवाहों के बयानों की तारीख दी है। इनमें उदयपुर में एडि.एसपी सुधीर जाेशी, जयपुर आईपीएस हिंगलाज दान के 2 अगस्त और गैंगस्टर आजम के 3 अगस्त को बयान होंगे। खुद के बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन देने वाले सोहराबुद्दीन के भाई शाहनवाजुद्दीन के बयान 4 अगस्त को होंगे। 17 जुलाई को उदयपुर कांस्टेबल उम्मेद सिंह, बालूराम, भूरालाल के बयानों की तारीख दी है। शुरुआती 37 गवाहों की सूची में अधिकतर गुजरात पुलिस से संबंधित गवाह है, वहीं कुछ हैदराबाद और मध्यप्रदेश के गवाह भी हैं।
सीबीआई के इन अधिकारियों के होंगे बयान
दोनों एनकाउंटर की अनुसंधान करने वाली सीबीआई टीम में एसआई से लेकर एसपी रैंक तक के 20 अधिकारियों के बयान होंगे, वहीं सीआईडी के 10 अधिकारियों के बयान होंगे। जांच में मुख्य भूमिका निभाने वाले सीबीआई डीएसपी एनएस राजू, इंस्पेक्टर विश्वास मीणा सहित गुजरात, हैदराबाद में जाकर अनुसंधान करने वाले सीबीआई अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं। सूची में सबसे आखिरी में सीबीआई तत्कालीन एसपी और केस के सुपरवाइजरी अधिकारी अमिताभ ठाकुर का नाम भी है। ऐसे में इस सूची को सीबीआई के गवाहों की आखिरी सूची माना जा रहा है।


