अस्थिर स्वास्थ्य के चलते दो दिन पहले उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर उन्हें हॉस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा। उन्हें चक्कर आने की शिकायत बताई गई है। वे दो दिन से हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम के देखरेख में हैं।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर गिरिजा व्यास अपने घर पर थी। तभी उन्हें चक्कर आये और उनकी तबियत खराब हो गयी। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल भर्ती करवाया। डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच की और उपचार शुरू किया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही ही।
कांग्रेस नेता पहुँचे हॉस्पिटल



