पढ़िये त्याग पत्र ARLivenews.com पर
भाजपा को बड़ा झटका, आपात काल के विरोध में काला दिवस मना रही भाजपा को दिखाया आइना।
जयपुर। भाजपा सरकार के विधायक घनश्याम तिवाड़ी सोमवार को पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र देते हुए 1975 में लागू हुए आपातकाल के विरोध में काला दिवस मना रही भाजपा को आइना दिखा दिया।
तिवाड़ी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजे अपने त्यागपत्र मैं लिखा कि देश में घोषित आपातकाल भले ही लागू नहीं हो सकता हो, लेकिन अघोषित आपातकाल लागू हो रहा है। तिवाड़ी ने कहा आज भाजपा 1975 में लगे आपातकाल के विरोध में काला दिवस मना रही है, लेकिन भाजपा शासित देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है।नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है,
उन्होंने कहा 1975 में लागू आपातकाल के विरोध में उन्होंने कई यातनाएं झेली थी। आज भी पार्टी से त्यागपत्र देते हुए उन्हें असहनीय पीड़ा महसूस हो रही है। पत्र में तिवारी ने लिखा कि वे 7 वर्ष की उम्र से ही संघ से जुड़ गए थे। संघ में तृतीय वर्ष शिक्षित हुए फिर विद्यार्थी परिषद, युवा संघ, जनसंघ, जनता पार्टी, युवा मोर्चा, जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी में काम करते हुए विचार परिवार में ही सारा जीवन निकाल दिया।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए घनश्याम तिवाड़ी ने पत्र में लिखा कि राजस्थान की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विधान सभा चुनाव 2013 में जनता ने 25 की 25 सीट भाजपा को देकर काफी उम्मीदें की थी। लेकिन जनता के लिए कुछ करने के बजाए राजस्थान सरकार की मुखिया कुछ मंत्रियों के साथ मिलकर सिर्फ यही सोचते हैं, कि किस तरह से जनता की जेब से पैसा निकाला जा सके। राजस्थान सरकार की मुखिया हर दिन भ्रष्टाचार की नई नई योजनाएं ईजाद कर रही है। काला कानून और मंत्री वेतन संसोधन विधेयक इसके उदाहरण है।
अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा कि राजस्थान में उत्पन्न हुई कुशासन की परिस्थितियों में सुधार के लिए यह पत्र लिख रहे हैं। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई और होते, तो वे यह पत्र देशहित में उनको लिखते। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि शाह इस पत्र को व्यक्तिगत न लेकर, इसे देश हित और राष्ट्र हित में मानकर आवश्यक कदम उठाएंगे।
सांगानेर से लड़ेंगे चुनाव
घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि वे भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। भारत वाहिनी पार्टी के वे पहले एमएलए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव वे सांगानेर सीट से लड़ेंगे।
घनश्याम तिवाड़ी का त्याग पत्र





