AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : जर्मनी को मेक्सिको ने 1-0 से हराया

arln-admin by arln-admin
June 17, 2018
Reading Time: 1 min read
फीफा वर्ल्ड कप 2018 : जर्मनी को मेक्सिको ने 1-0 से हराया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में  मैक्सिको ने अपने पहले मैच में ग्रुप- एफ के मैक्सिको ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया।

मैक्सिको की इस जीत के बाद उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मैच का एकमात्र विजयी गोल हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में दागा। लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको ने अप्रत्याशित तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में कॉर्नर अर्जित किया। गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी और अगले ही मिनट जर्मनी ने आक्रमण किया।

9वें मिनट में मेक्सिको को फ्री-किक मिली लेकिन मिगुएल लेउन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए। जर्मनी ने अधिक समय गेंद को नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया.

मैच के 35वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

एक गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी को 39वें मिनट में फ्री-किक मिली। मिडफील्डर टॉनी क्रूस बॉक्स के बाहर से किक ली जिस पर मेक्सिको के गोलकीपर ग्वीलेर्मो ओचोआ ने अपनी बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

मेक्सिको ने दूसरे हाफ में भी सकारात्मक शुरुआत की और टीम को 57वें मिनट में को काउंटर अटैक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन कार्लोस वेला बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए।

78वें मिनट में लेउन ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे. मैच के अंतिम क्षणों में जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन ओचोआ के शानदार बचाव ने मेक्सिको को तीन अंक दिलाए।

Tags: फीफा वर्ल्ड कपफीफा वर्ल्ड कप-2018

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .