महिला सुरक्षा के लिए देष में रेल या़त्राओं को सुरक्षित बनाने पर भी जो दिया जा रहा है। इसी के तहत अब चलती रेल में कोई मनचला मुसाफिरों को परेषान करेगा तो उसे वीरांगना दल सब सिखाएगा। यह वीरांगना दल के साथ कांस्टेबल भी दिए गए हैं, ताकि हर प्रकार की स्थिति में टीम मनचलों को सबक सिखा सके।
वीरांगना दल कोई और नहीं बल्कि रेलवे सुरक्षा बल के महिला जवानों की एक टुकडी है। इन वीरांगनाओं को विषेष प्रषिक्षण देकर तैयार किया गया है। यह रेल यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा के लिए हमेषा तैयार रहेगा।
182 पर करें काॅल
रेलवे सुरक्षा बल ने मुसीबत में फंसे यात्रियों विषेषकर महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 182 शुरू किया है। मुसाफिर महिला को बस इस नंबर पर काॅल करना होगा और वीरांगना दल उन तक मदद के लिए पहुंच जाएगा।


