AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

कांग्रेस 26 मई को ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाएगी

arln-admin by arln-admin
May 24, 2018
Reading Time: 1 min read
कांग्रेस 26 मई को ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाएगी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगरतला, 24 मई । मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने के मौके पर  26 मई को कांग्रेस ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाएगी।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर के यह फैसला किया है कि 26 मई को पार्टी विश्वासघात दिवस मनाएगी और मोदी सरकार के विश्वासघात का जनता के सामने पर्दाफाश करेगी  । जिसके अन्तर्गत भाजपा के ‘चुनाव पूर्व वादों’ की विफलता और ‘कुशासन’ के बारे में बताएगी।

त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख बीरजीत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव पूर्व किए वादे युवाओं को रोजगार देने के साथ अन्य वादों को भी नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘विश्वासघात दिवस’ के अंतर्गत शनिवार को पूरे देश के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन, रैली करेगी और धरना देगी।

सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार के इन चार सालों में आम लोग काफी परेशानी में हैं । खासकर अल्पसंख्यक और दलित भय और हताशा के साथ दिन गुजार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपुरा में बिना कानून व लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किए, भाजपा सरकार एकतरफा कार्रवाई कर कांग्रेस और इसके संगठन के विभिन्न कार्यालयों को ध्वस्त कर रही है। इनमें से कुछ कार्यालय 70 वर्ष तक पुराने हैं और इसके लिए हमारे पास उचित आधिकारिक दस्तावेज हैं। यहां तक कि पश्चिमी त्रिपुरा के जिलाधिकारी और कलेक्टर इमारत ढहाने के खिलाफ स्थानीय अदालतों के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने 7 मई को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के कुछ कार्यालयों को इसलिए ढहा दिया, क्योंकि इनका निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए अनैतिक रूप से कुछ पार्टी कार्यालयों को ढहा दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग किस तरह की विध्वंसक राजनीति कर रहे हैं ।

Tags: अगरतलाकांग्रेसकुशासनविश्वासघात दिवस

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .