रायपुर,24 मई। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल में गुरुवार सुबह एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर बड़ा हमला किया । ये हमला उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया गया ।
सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि यह हमला सुकमा जिले के पलाम्पल्ली क्षेत्र में पुशवाड़ा और तमिलवाड़ा के बीच में आईईडी ब्लास्ट से किया गया।
इस आईईडी ब्लास्ट में 206 कोबरा बटालियन के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शहीद हो गए जबकि एक अन्य जवान घायल हो गए।
इस दौरान, कोबरा बटालियन अपनी नियमित गश्त पर थी। हमला सुबह 7 बजे के आसपास हुआ।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 20 मई को नक्सलियों ने दंतेवाङा में भी आईईडी से हमला किया था,जिसमें 7 जवान शहीद हुए थे ।

