एआर लाइव न्यूज। कर्नाटक का सियासी नाटक देखने के बाद गोवा में कांग्रेस और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को कहा कि वह अपने-अपने राज्य में राज्यपालों से कहेंगे कि जिस तरह कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बी.एस. येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका दिया गया है , उसी तरह हमें भी अपने राज्यों में सरकार बनाने का मौका दिया जाए। bihar assembly election 2018
गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडाणकर ने कहा कि अगर कर्नाटक के राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, तो गोवा की राज्यपाल राज्य की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को क्यों नहीं आमंत्रित करती हैं। दोनों राज्यों के लिए दोहरे मानक क्यों?
बता दें कांग्रेस 2017 गोवा विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से 17 सीटों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
गोवा कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रस को आमंत्रित करने की मांग की। वहीं बिहार में भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वहां उठे सियासी तूफान का असर दिखने लगा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि वह अपने विधायकों के साथ शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलेंगे। उन्हहोंने यह भी कहा कि बिहार के राज्यपाल से मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने और राजद को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह करेंगे। राजद 80 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है।
RJD in Bihar and congress in goa proposed to form government

