बेंगलुरू, 17 मई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। IPL 2018 Host Bangalore beat Sunrisers Hyderabad by 14 runs
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद पूरे ओवर खेलने के बाद 3 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
अपनी गेंदबाजी से कई मैच जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली और कोलिन डी ग्रांडहोम के सामने विफल रह गई। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने अब्राहम डिविलियर्स 39 गेंदों में 69 रन , मोइन अली 34 गेंदों में 65 रन और कोलिन ने अंत में 17 गेंदों में 40 रन बनाए ।

