हैदराबाद, 18 मई | कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी और दोनों पार्टियों के अन्य नेताओं ने शुक्रवार शाम यहां महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शनिवार को सदन में भाजपा के बहुमत परीक्षण के दौरान पार्टी द्वारा अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की गई।
कुमारस्वामी, सिद्धारमैया और दोनों दलों के वरिष्ठ नेता ताज कृष्णा होटल में बैठक में शामिल हुए।
विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस और जद(एस) के विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद ले जाने के कुछ घंटों के बाद ही दोनों नेता भी हैदराबाद पहुंचे।
जहाँ सिद्धारमैया ने होटल ताज कृष्णा पहुंचकर शनिवार को बहुमत परीक्षण के संबंध में विधायकों से चर्चा की।
और वरिष्ठ नेता ने विधायकों को शक्ति परीक्षण के दौरान भाजपा को पराजित करने के लिए सामंजस्य बिठाने का निर्देश दिया। बैठक में पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए।
वहीं कुमारस्वामी ने भी नोवोटल होटल में जाकर अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की और उन्होंने उनके साथ शनिवार को अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में चर्चा की।
उसके बाद ताज कृष्णा होटल जाकर उन्होंने कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मुलाकात की।
दोनों होटलों के बाहर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए ।
सुरक्षाकर्मी लोगों से होटल में प्रवेश करने से पहले पूछताछ की।
यहाँ तक कि पत्रकारों को भी होटल में प्रवेश करने से रोक दिया गया ।
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर और अन्य ने पार्टी विधायकों से ताज कृष्णा होटल में मुलाकात की।
दोनों दलों के नेता अपने विधायकों को वापस बेंगलुरू ले जाने के लिए व्यवस्था करने में व्यस्त हैं।

