AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लोकसभा आमचुनाव 2019 : राहुल v/s मोदी, देश में किसकी बनेगी सरकार

चुनाव के सभी अपडेट देखने के लिए पढ़ते रहिए AR LIVE News (www.arlivenews.com)

arln-admin by arln-admin
May 22, 2019
Reading Time: 1 min read
rahul vs modi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मतगणना 23 मई सुबह 8 बजे से शुरू होगी 

उदयपुर,(ARLive news)। लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत देश के सभी हिस्सों में मतगणना 23 मई सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। पिछले तीन-चार महीनों से चल रहे चुनावी महासमर में तय हो जाएगा कि अगले पांच साल देश में किसकी सरकार चलेगी। “खुद को खैकीदार कहलवाने वाले मोदी की या चौकीदार चोर की उपाधि देने वाले राहुल की।”

AR Live News आपको उदयपुर, राजस्थान सहित देशभर में चल रही मतगणना का अपडेट देता रहेगा। चुनावी अपडेट के लिए पढ़ते रहिएगा www.arlivenews.com

मतगणना को लेकर उदयपुर सीट पर भी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उदयपुर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के केम्पस स्थित सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार सहित पूरे परिसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी ने बताया कि मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्था यथा उपस्थिति, प्रवेश, सामान्य व्यवस्थाएं,स्टोर संबंधी, भुगतान, मतगणना बाद सील्ड ईवीएम जमा करवाना, डाक मतपत्रों की व्यवस्था, मतगणना कार्य, मीडिया सेंटर, मेडिकल टीम की व्यवस्था, विद्युत संबंधी, दूरसंचार संबंधी, चाय, नाश्ता व अल्पाहार, पुलिस एवं कानून व्यवस्था आदि को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

मोबाइल रहेंगे वर्जित

उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट निर्देश दिये है कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना कार्य में लगे अधिकारी,कर्मचारी, उम्मीद्वार, उनके चुनाव अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता सहित वे सभी कार्मिक जो मतगणना भवन में प्रवेश करेंगे, अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मीडिया कर्मियों को भी मीडिया सेंटर के भीतर ही मोबाइल के इस्तेमाल की छूट रहेगी। मतगणना परिसर के किसी अन्य स्थल पर मोबाइल का प्रयोग सर्वथा वर्जित रहेगा।

राउण्डवार होगी मतगणना : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभाओं का मतगणना राउण्डवार होगी। इसके तहत गोगुन्दा विधानसभा के 298 मतदान केन्द्रों की मतगणना 30 राउण्ड में, झाड़ोल के 290 मतदान केन्द्रों की मतगणना 29 राउण्ड में, खेरवाड़ा के 323 मतदान केन्द्रों की मतगणना 30 राउण्ड में, उदयपुर ग्रामीण के 268 मतदान केन्द्रों की मतगणना 27 राउण्ड में, उदयपुर शहर के 218 मतदान केन्द्रों की मतगणना 22 राउण्ड में, सलुम्बर के 299 मतदान केन्द्रों की मतगणना 30 राउण्ड में, धरियावद के 302 मतदान केन्द्रों की मतगणना 31 राउण्ड में तथा आसपुर विधानसभा के 277 मतदान केन्द्रों की मतगणना 28 राउण्ड में पूरी होगी।

Tags: #LokSabhaElection2019

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .