AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उप प्रधान चुनाव में ओगणा में फंसा परिणाम, मतपेटी से 15 की जगह निकले 16 वोट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 28, 2026
Reading Time: 3 mins read
Schedule for local body and Panchayati Raj by-elections announced


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले में 19 पंचायत समितियों में उप प्रधान निर्वाचित, ओगणा मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से मांगा मार्गदर्शन

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में से 19 में शनिवार को उप प्रधान के चुनाव संपन्न हो गए। वहीं, ओगणा पंचायत समिति में मतदान के बाद मतगणना के दौरान मतपेटी से निर्धारित संख्या से एक वोट अधिक निकलने पर चुनाव परिणाम रोक दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। आयोग के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। | Udaipur Panchayat Samiti Up-Pradhan Election 2026

उदयपुर जिले में उप प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा ने अधिकांश पंचायत समितियों में जीत दर्ज की। वल्लभनगर में कन्हैयालाल डांगी और कल्याणपुर में करुणा मीणा निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं, नया गांव पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेंद्र सिंह गरासिया ने जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया। कांग्रेस ने भी कई पंचायत समितियों में उप प्रधान पद हासिल किए। | Udaipur Panchayat Samiti Up-Pradhan Election 2026

ओगणा में 15 सदस्यों के मतदान के बाद मिले 16 वोट, परिणाम अटका

ओगणा पंचायत समिति में उप प्रधान चुनाव के दौरान मतगणना में असामान्य स्थिति सामने आई। यहां पंचायत समिति के कुल 15 सदस्य हैं। मतदान के बाद जब मतगणना के लिए मतपेटी खोली गई तो उसमें से 16 मतपत्र मिले। निर्धारित मतदाताओं से एक मतपत्र अधिक मिलने के कारण चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। AR Live News

ओगणा में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बदामीलाल और निर्दलीय प्रत्याशी ममता गरासिया के बीच मुकाबला था। मतगणना के दौरान अतिरिक्त मतपत्र मिलने पर अधिकारियों ने परिणाम रोक दिया और जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। आयोग के निर्देशों के आधार पर ही आगे निर्णय लिया जाएगा। AR Live News

कुराबड़ में एक सदस्य ने NOTA का किया इस्तेमाल

कुराबड़ पंचायत समिति में उप प्रधान चुनाव के दौरान एक पंचायत समिति सदस्य ने भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों को वोट देने के बजाय NOTA का विकल्प चुना। हालांकि, इससे चुनाव परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

नया गांव पंचायत समिति में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निर्दलीय कल्पेंद्र सिंह गरासिया ने जीत हासिल की।

प्रदेश में उप प्रधान चुनाव में बदला सियासी समीकरण

राजस्थान में प्रधान पदों के चुनाव के मुकाबले उप प्रधान चुनाव में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की सीटों में कमी आई, जबकि कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी उप प्रधान पदों पर जीत हासिल की।

rajasthan Up-Pradhan Election 2026

उदयपुर जिले की पंचायत समितियों में निर्वाचित उप प्रधान AR Live News

  • बड़गांव: नारायण सिंह चदाणा: भाजपा
  • भींडर: दिव्या कुंवर: भाजपा AR Live News
  • देवला: कल्लाराम: भाजपा
  • घासा: लक्ष्मण: कांग्रेस AR Live News
  • गिर्वा: हरीश मीणा: भाजपा
  • गोगुंदा: मुकुल मेहता: भाजपा
  • झाड़ोल: भंवरसिंह पंवार: भाजपा
  • नाई: गुणवन्त कोठारी: भाजपा
  • कल्याणपुर: करुणा मीणा (निर्विरोध): भाजपा
  • खेरवाड़ा : ममता रोत: भाजपा AR Live News
  • कोटड़ा: केली: भाजपा
  • कुराबड़: शक्तिसिंह कृष्णावत: कांग्रेस
  • मावली: गेहरीलाल: भाजपा
  • नया गांव : कल्पेन्द्र सिंह गरासिया: निर्दलीय AR Live News
  • फलासिया: योगेन्द्र: कांग्रेस
  • ऋषभदेव: आभा देवी जैन: कांग्रेस
  • सायरा: नरपत सिंह: कांग्रेस AR Live News
  • सुलाव: अम्बालाल: भाजपा
  • वल्लभनगर: कन्हैयालाल डांगी (निर्विरोध): भाजपा
  • ओगणा : परिणाम घोषित नहीं हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBAPbjpcongresslatest news in hindiOgnaPanchayat Election 2026rajasthan newsrajasthan Up-Pradhan Election 2026Udaipur newsudaipur news updateUdaipur Up-Pradhan ElectionUdaipur Up-Pradhan Election 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .