AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर जिला प्रमुख : कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 25, 2026
Reading Time: 1 min read
Himmat Singh Jhala Udaipur ZIla Pramukh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा ने बरकरार रखा कब्जा

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजनीतिक अटकलों और क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच आखिरकार बुधवार को भाजपा के हिम्मत सिंह झाला उदयपुर के नए जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। जिला प्रमुख चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बाड़ाबंदी में थे। चुनाव परिणाम के साथ ही जिला प्रमुख पद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान पर विराम लग गया। जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई है। | Himmat Singh Jhala elected Udaipur Zila Pramukh

बुधवार सुबह जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से हिम्मतसिंह झाला और कांग्रेस की ओर से लालसिंह झाला ने नामांकन दाखिल किया। | Himmat Singh Jhala elected Udaipur Zila Pramukh

दोपहर बाद घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला ने जीत दर्ज की। उन्हें 27 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला को 20 वोट प्राप्त हुए। खास बात यह है कि उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को क्रॉस वोटिंग की आशंका थी जबकि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हो गई। इससे कांग्रेस की रणनीति पर ही सवाल उठ गए है।

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह ने कहा कि क्रॉस वोटिंग किसने की उसका पार्टी स्तर पर पता लगाया जाएगा।

जिला परिषद चुनाव में भाजपा को मिला था बहुमत

हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद सदस्य चुनाव में उदयपुर की कुल 47 सीटों में से भाजपा ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस को 22 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को एक सीट मिली थी। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के चलते जिला प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं।

उपप्रमुख 26 को, प्रधान 27 को चुने जाएंगे

जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद 26 नवम्बर को उप जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। 27 नवम्बर को जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रधान तथा 28 नवम्बर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBAPbjpbjp Himmat Singh JhalacongressHimmat Singh Jhala udaipur Zila ParishadHimmat Singh Jhala udaipur Zila PramukhRajasthan PoliticsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Zila Parishad ElectionUdaipur Zila pramukh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .