1500 प्रतिभागी होंगे शामिल
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। एंटीबायोटिक दवाओं के गलत और अनावश्यक इस्तेमाल से बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (AMR) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेसिफिक यूनिवर्सिटी में नेशनल फार्मेसी वीक (NPW) 2026 के तहत विशेष आयोजन होगा। इस संबंध में ‘स्वस्थ भारत-कॉम्बेटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस’ पोस्टर का विमोचन किया गया। | Pacific University NPW 2026
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पाहेर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत कोठारी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान डीन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी डॉ. पीके चौधरी, एनपीडब्ल्यू नोडल अधिकारी डॉ. जयेश द्विवेदी और कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के प्राचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।
आयोजन 8 दिसंबर को होगा, जिसमें फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और अन्य काउंसिल सदस्यों सहित करीब 1200 से 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
डॉ. हेमंत कोठारी ने कहा कि फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सही दवा, खुराक और एंटीबायोटिक के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना भी है।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति, फार्मा क्विज, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण और लीफलेट प्रतियोगिताएं होंगी। इनके माध्यम से संक्रमण नियंत्रण, टीकाकरण, हाथों की स्वच्छता और ‘वन हेल्थ’ के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

