AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

जावर माइंस में 37वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित

Lucky Jain by Lucky Jain
November 24, 2026
Reading Time: 1 min read
hindustan-zinc-zawar-mines-37th-mine-environment-conservation-week


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौधारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जागरूकता का संदेश

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक के जावर माइंस समूह में 37वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस आयोजन में सतत खनन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। | Zawar Mines Environment Conservation Week

जावर की मोचिया, जावरमाला, बरोई और बलारिया खदानों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों को दैनिक कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कर्मचारियों ने पर्यावरण और खनिज संरक्षण पर रचनात्मक संदेश दिए।

सप्ताह के तहत भारतीय खान ब्यूरो द्वारा नियुक्त निरीक्षण दल ने विभिन्न खदानों का दौरा कर खनन गतिविधियों, पर्यावरण प्रबंधन और खनिज संरक्षण उपायों की जानकारी ली। दल में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अवशेष छतबार और अनिरुद्ध कुमावत तथा जेके सीमेंट के आशीष डाबी शामिल रहे।

आयोजन में ध्वजारोहण, पर्यावरण संरक्षण की शपथ और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां भी हुईं। समापन समारोह में पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं और पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण में योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

हिंदुस्तान जिंक की इस पहल के माध्यम से जिम्मेदार खनन और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Tags: 37th Mine Environment Conservation Weekar live newsEnvironmental Protectionhindustan zinclatest news in hindiMine Environment WeekMineral ConservationSustainable MiningudaipurUdaipur Mining Newsudaipur news updatezawar mines

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .