AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

क्या भाजपा के कई नेताओं के घमंड और अफसरशाही ने हरवाया चुनाव ?

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 21, 2026
Reading Time: 2 mins read
Rajasthan Panchayat Election BJP Defeat 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायत चुनाव में करारी हार क्या विधानसभा चुनाव का सेमीफाईनल है ?

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर, एआर लाइव न्यूज । राजस्थान में पंचायतीराज के चुनाव परिणाम में प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को आत्म मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। सच्चाई यह है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों, विधायकों और अधिकांश नेताओं के अभिमान(राजनीतिक घमंड), जनहित को नजर अंदाज करने, मुख्यमंत्री के दौरे के समय उनको जमीनी हकीकत से दूर रखने की चालाकी के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारियों की जनता से बढ़ती संवाद हीनता और अधिकारियों द्वारा सरकार को खुश करने ऑन लाईन फीलगुड वाले आंकड़े भेजने की प्रवृति ने इस चुनाव में भाजपा को हराने में बहुत बड़ा काम किया है। | Rajasthan Panchayat Election BJP Defeat 2026

प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग करीब तीन साल से हजारों बार खुले मंच से तारीफ कर चुके है कि प्रदेश में भजनलाल सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। दिल्ली से भी कई बार प्रदेश सरकार की पीठ थप थपाई जा चुकी है, तो फिर पंचायत चुनाव में इतनी बुरी कदर से हारें क्यों ?, यह प्रदेश भाजपा के लिए आत्म मंथन का विषय है। इस चुनाव में उदयपुर जिले और उदयपुर संभाग के अन्य जिलों की ही बात करें तो भाजपा को कोई चमत्कारिक सीटें नहीं मिली हैं। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने खुद के क्षेत्र झाड़ोल और फलासिया में भी भाजपा को सीटों की बढ़त नहीं दिला पाए। उदयपुर क्षेत्र की जिन पंचायत समितियों में भाजपा को जीत मिली है वहां भी सीटों का अंतर कांग्रेस से बहुत ज्यादा नहीं है। जिला परिषद चुनाव परिणाम भी सबके सामने है। | Rajasthan Panchayat Election BJP Defeat 2026

क्या इसलिए भाजपा से दूर हुए गांवों के मतदाता ?

  • वर्तमान समय में भाजपा के कई विधायकों ,सांसदों ने फील्ड में जाना बहुत कम कर दिया है। ये सब पीएम मोदी के नाम पर अपनी राजनीतिक तस्वीर चमकाने में लगे हुए।
  • मुख्यमंत्री के स्थानीय दौरे के समय पार्टी के अधिकांश नेता और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से दूर रखते।
  • सत्ता सुख भोगने वाले अधिकांश नेताओं ने वोट देने वाली जनता से सीधा जुड़ाव कम कर दिया है।
  • जनप्रतिनिधियों और सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने जनहित के बजाए स्वहित पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
  • टिकट वितरण में जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बातें भी सामने आयी है।
  • अफसर सीधे तौर पर सरकार का मुखड़ा होते है, लेकिन वर्तमान समय में कई अधिकारियों ने जनता से संवाद करना ही छोड़ दिया या फिर संवाद के नाम पर खानापूर्ति कर रहे।
  • कई ग्रामीण दूर दराज से काम लेकर अफसरों से मिलने आ भी जाए तो उनकी पहले तो अफसरों से मुलाकात नहीं हो पाती,मुलाकात हो भी जाएं तो उनको कोई संतोषप्रद जवाब तक नहीं मिलता।
  • 24 घंटे काम करने वाली सरकार के अधिकांश अफसरों ने जनता के मिलने का समय आधा-एक घंटे में समेट दिया है। इससे जनता में बड़ी नाराजगी है।
  • अफसरों के चैंबर में धनाढ्य एवं प्रभावशाली लोगों को जितना समय और तवज्जों मिलती उतनी एक सामान्य व्यक्ति को नसीब नहीं हो रही।

बीएपी को अक्सर कोसने वालों को भी मिल गया जवाब

मेवाड़ में भाजपा के कुछ नेता अक्सर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को कोसते रहते है। उनको भी इस चुनाव में बहुत कुछ जवाब मिल गया है। भारत आदिवासी पार्टी ने प्रदेश में जिला परिषद की 43 सीटें जबकि पंचायत समिति सदस्य की 278 सीटें जीती है। बीएपी जैसी नई पार्टी के लिए यह आंकड़ा कोई कम नहीं है। बीएपी ने पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों को मिलाकर कुल 321 सीटें जीती है। चुनाव परिणाम बता रहा है कि सिर्फ भाषणों और बयानों में बीएपी को कोसने से काम नहीं चलेगा। फील्ड में जाकर जनता के काम भी करने पड़ेंगे, नहीं तो आने वाले समय में राजनीतिक परिणाम और ज्यादा घातक हो सकते है।

चुनावी परिणाम की स्थिति

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त चुनाव परिणाम के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से 1545 सीटें ज्यादा जीती है। जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से करीब 400 सीटें ज्यादा जीती है। यह आंकड़ा भाजपा के आत्म मंथन के लिए काफी कुछ है।

Rajasthan Panchayat Election Results 2026

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: BAP Rajasthan Election ResultBJP Defeat RajasthanBJP Election AnalysisBJP Leaders ArroganceBureaucracy in RajasthanCongress Panchayat Election Victorymewar politicsRajasthan Assembly Election 2028rajasthan governmentRajasthan Panchayat Election 2026Rajasthan Panchayat Election Resultrajasthan political newsUdaipur Panchayat Election Result

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .