AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

असम: भीषण हादसा, 24 लोगों की मौत, कंटेनर और ट्रैवलर बस में हुई भिड़ंत

Lucky Jain by Lucky Jain
November 13, 2026
Reading Time: 1 min read
assam-kaziranga-truck-traveller-bus-accident-many-killed


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम के गोलाघाट जिले में NH-715 पर हुआ दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया दुख

गुवाहाटी,एआर लाइव न्यूज। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को ट्रैवलर बस और कंटेनर की भिड़ंत से हुए भीषण सड़क हादसे में कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। गोलाघाट जिले के रंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी एक मिनी बस (ट्रैवलर) और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। 20 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। | assam kaziranga accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर में ज्यादातर कॉलेज के छात्र सवार थे। ट्रैवलर बस बोकाखाट से नागांव की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर दिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसमें दोनों वाहनों की गति, यात्री क्षमता और यातायात नियमों के पालन की जांच की जाएगी।

Tags: ar live newsAssam breaking newsassam newsAssam road accidentGolaghat accidentKaziranga accidentKaziranga National ParkKaziranga truck accidentlatest news in hindinational newsroad accident newsTraveller bus accidenttruck bus collision

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .