AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: बुजुर्ग पर फायरिंग, ब्याज के धंधे में रंजिश की आशंका

Lucky Jain by Lucky Jain
November 11, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur crime news firing on old man in mallatalai


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्कूटी सवार आरोपी युवकों ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर चलायी गोली

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई, सज्जन नगर में मंगलवार रात फायरिंग की वारदात हुई। घर के बाहर स्कूटी पर बैठे बुजुर्ग पर स्कूटी सवार दो युवकों ने फायरिंग की। एक गोली बुजुर्ग की स्कूटी पर लगी और दूसरा फायर मिस हो गया। इससे बुजुर्ग की जान बच गयी। | udaipur crime news | udaipur firing case

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए हैं और बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। सज्जननगर निवासी पीड़ित बुजुर्ग 70 वर्षीय अब्दुल शकूर ने आदिल कालिया नाम के युवक के खिलाफ उन पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

ब्याज के धंधे को लेकर रंजिश की आशंका

बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग अब्दुल शकूर का बीते कई वर्षों से ब्याज पर ऋण देने का धंधा है, वहीं आरोपी युवक आदिल ने भी कुछ समय से ब्याज पर रूपए देने का काम शुरू किया है। अंदेशा है कि दोनों के बीच इसी को लेकर कोई रंजिश होगी। हालां कि अब्दुल शकूर के बेटे ने कुछ अन्य आरोपियों पर भी संदेह जाहिर किया है।

स्कूटी सवार दोनों युवकों के हाथ में पिस्टल थी

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह उसके घर के बाहर स्कूटी पर बैठा हुआ था। तभी अचानक स्कूटी पर आदिल उसके एक साथी के साथ आया। आते ही उसने मुझ पर पिस्टल से फायरिंग की, उसका निशाना चूक गया और गोली स्कूटी पर लगी। आदिल के साथ बैठे उसके दूसरे साथी ने भी पिस्टल चलाने का प्रयास किया, लेकिन वह फायर मिस हो गया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Ambamata Police StationCCTV footage firing incidentlatest news in hindiRajasthanRajasthan Crime Newsrajasthan newsUdaipur Crime NewsUdaipur Firing Caseudaipur firing newsudaipur latest newsUdaipur Mallatalai firing incidentUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsUdaipur shooting incident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .