AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपावली के सीजन में भी गर्मी का असर बरकरार, उदयपुर में सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 11, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur weather fatehsagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में चुभ रही गर्मी; राजस्थान के अधिकांश जिलों में सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा पारा

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। दीपावली के आसपास आमतौर पर राजस्थान में सर्दी की शुरुआत महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते दिन के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। | Udaipur Temperature in November 2026

उदयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य औसत तापमान से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले सोमवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। यही वजह है कि नवंबर के महीने में भी दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। | Udaipur Temperature in November 2026

राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी तथा उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत सीमित हैं।

अल नीनो का प्रभाव: प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ा

मौसम में बने असामान्य तापमान के पीछे वैश्विक जलवायु परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार सप्ताह का औसत तापमान विचलन बढ़कर 2.45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

वहीं, प्रशांत महासागर के नीनो क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 3.5 से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। यह स्थिति अल नीनो की सक्रियता की ओर संकेत करती है।

अक्टूबर-दिसंबर 2026 में अल नीनो के चरम पर पहुंचने की 83 प्रतिशत संभावना

क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर के पूर्वानुमान के अनुसार अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर 2026 के दौरान अल नीनो के अपने चरम स्तर पर पहुंचने की 83 प्रतिशत संभावना जताई गई है। इससे संकेत मिलता है कि प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान आगे भी बढ़ सकता है।

हालांकि, अल नीनो का क्षेत्रीय मौसम पर वास्तविक प्रभाव कई अन्य मौसमी परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। ऐसे में राजस्थान में सर्दी की शुरुआत और तापमान में बदलाव पर मौसम विभाग की आगामी अपडेट महत्वपूर्ण रहेंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsClimate changeEl Niño 2026imd forecastlatest news in hindiNovember Weatherrajasthan newsrajasthan weatherRAJASTHAN WEATHER UPDATEUdaipur newsudaipur news updateUdaipur temperatureUdaipur Temperature in November 2026udaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .