AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में दिखा पारंपरिक उत्साह

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
Govardhan Puja udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
नाथद्वारा में 50 क्विंटल से अधिक चावल और 100 से ज्यादा सामग्रियों का लगा भोग, भील आदिवासी समाज ने निभाई साढ़े तीन सौ साल पुरानी अन्नकूट लूट की परंपरा

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ सहित देशभर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष धार्मिक आयोजन हुए। उदयपुर में महिलाओं ने सुबह घरों के बाहर गोबर से गोवर्धनजी की आकृतियां बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में सोमवार देर शाम हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गोवर्धन पूजा और खेंखरा उत्सव आयोजित हुआ। | Govardhan Puja and Annakut Mahotsav in Nathdwara

घरों के बाहर गोबर से बनाए गोवर्धनजी, गायों की हुई पूजा

उदयपुर सहित मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने घरों के बाहर गोबर से गोवर्धनजी की आकृतियां बनाईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद गायों को गोबर से बनाए गए गोवर्धनजी के ऊपर से गुजारा गया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। | Govardhan Puja and Annakut Mahotsav in Nathdwara

Nathdwara Govardhan Puja and Annakut Mahotsav

नाथद्वारा में गोवर्धन पूजा और खेंखरा उत्सव

श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक महत्व रहा। सोमवार को मंदिर परिसर में गोबर से गोवर्धनजी बनाए गए। परंपरा के अनुसार गायों से गोवर्धनजी को कुचलवाया गया। इस विशेष आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया।

50 क्विंटल से अधिक चावल और 100 से ज्यादा सामग्रियों का अन्नकूट भोग

नाथद्वारा में गोवर्धन पूजा के बाद देर रात भगवान श्रीनाथजी को अन्नकूट का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसमें 50 क्विंटल से अधिक चावल और 100 से ज्यादा प्रकार की अन्य खाद्य सामग्रियों को शामिल किया गया। विभिन्न व्यंजनों से तैयार अन्नकूट भगवान श्रीनाथजी को समर्पित किया गया। अन्नकूट महोत्सव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। | Shrinathji Annakut Mahotsav Nathdwara

Nathdwara Srinathji Mandir Annakut Mahotsav

भील आदिवासी समाज ने निभाई साढ़े तीन सौ साल पुरानी परंपरा

नाथद्वारा के अन्नकूट महोत्सव की सबसे खास विशेषता यहां निभाई जाने वाली अन्नकूट लूट की परंपरा है। यह परंपरा साढ़े तीन सौ साल से अधिक समय से चली आ रही है। इसके तहत अन्नकूट भोग के बाद भील आदिवासी समाज के लोग मंदिर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और उसे अपने साथ लेकर जाते हैं।

आदिवासी समाज के श्रद्धालु इस प्रसाद को अपने घरों में सहेजकर रखते हैं। मान्यता है कि अन्नकूट का प्रसाद घर में रखने से सालभर धन-धान्य और बरकत बनी रहती है तथा परिवार पर किसी प्रकार का संकट नहीं आता। यही परंपरा नाथद्वारा के अन्नकूट महोत्सव को विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Annakut Loot TraditionAnnakut Mahotsavar live newsGovardhan PujaGovardhan Puja and Annakut Mahotsav in NathdwaraKhenkhra Festivallatest news in hindiMewar Khenkhra FestivalnathdwaraNathdwara Govardhan Puja and Annakut MahotsavNathdwara Govardhan Puja and Annakut Mahotsav Nathdwara Srinathji Mandir Annakut Mahotsav Govardhan Puja udaipurnathdwara newsNathdwara Srinathji Mandir Annakut Mahotsav newsRajasthan Festivalsrajasthan newsShrinathji TempleTribal TraditionUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .