AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तस्वीरों में देखिए दीपावली पर जगमगाता उदयपुर : दीपावली पर जगमग रोशनी से नहाई झीलों की नगरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 7, 2026
Reading Time: 3 mins read
udaipur-diwali-celebration-2026-city-of-lakes-light decoration


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरों से लेकर बाजारों और प्रमुख मार्गों तक आकर्षक सजावट : महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर देर रात तक हुए दर्शन

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। दीपावली के पावन पर्व पर झीलों की नगरी उदयपुर रोशनी की जगमगाहट से नहा उठी है । शहर के विभिन्न इलाकों में दीपों की रोशनीए रंग.बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट ने दीपावली के उत्सव को खास बना दिया है। शाम ढलते ही शहर का नजारा देखते ही बन रहा है। घरों, प्रतिष्ठानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर की गई आकर्षक रोशनी ने उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है। | Udaipur Diwali Celebration 2026 | Udaipur Mahalakshmi Temple Diwali 2026

udaipur-diwali-celebration-2026-city-of-lakes-light decoration

दीपावली के अवसर पर शहर में हर तरफ उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंगोली और विद्युत सजावट से सजाया है। बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी आकर्षक रोशनी की गई, जिससे शहर के प्रमुख हिस्से जगमगाते आ रहे है। रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक झालरों और पारंपरिक दीपों से सजे प्रतिष्ठानों ने उत्सव के माहौल को जीवंत कर दिया है। | Udaipur Diwali Celebration 2026 | Udaipur Mahalakshmi Temple Diwali 2026

Deepawali wishes by vedanta hindustan zinc

रोशनी से खिल उठी झीलों की नगरी की खूबसूरती

झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाला उदयपुर दीपावली के मौके पर रोशनी की नई छटा में नजर आया। जगमगाती लाइटों और दीपों से सजे शहर का दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई दिया। शहर की पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक विद्युत सजावट का संगम दीपावली के उत्सव को और खास बना रहा है। शहर के जगदीश मंदिर सहित मंदिरों पर भी आकर्षक रोशनी की गई है।

udaipur-diwali-celebration-2026-city-of-lakes-light decoration

झील किनारे रोशनी की लहरें

दीपावली के अवसर पर बाजारों,घरों के साथ ही झील किनारें यूडीए द्वारा की गई आकर्षक रोशनी से नजारा ऐसा बन गया है मानों झील किनारे रोशनी की लहरें उठ रही हो। इस साल फतहसागर भले ही काफी खाली है,लेकिन इसके झरने पर की गई झरना रोशनी से काफी सुकुन मिल रहा है।

happy deepawali- ARCHI Group of Builders

ग्रामीण क्षेत्रों में जगमग हुए आंगन,चौराहे

दीपावली के अवसर पर शहर ही नहीं गांवों में भी लोगों ने दिल खोल कर रोशनी की है। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र दीपावली के अवसर पर रोशनी से जगमग हो रहे है। गांवों में घरों के आंगन के साथ ही चौराहें भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

udaipur-diwali-celebration-2026-city-of-lakes-light decoration

भटियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, रोशनी से जगमगाया मंदिर

दीपोत्सव के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। धनतेरस से ही शहर के भटियानी चौहट्टा स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। धनतेरस पर देर रात तक भक्त मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। वहीं, शनिवार को दीपावली के दिन भी सुबह से लेकर दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। | udaipur mahalakshmi temple diwali 2026

Udaipur Mahalakshmi Temple Devotees Gather on Diwali 2026

मां लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धराया गया

दीपावली के विशेष अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। मंदिर परिसर की सजावट और जगमगाहट श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धराया गया है। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। | Udaipur Diwali Celebration 2026 mahalakshmi temple diwali

Diwali greetings from Sanjay Sharma, Badgaon, Councilor (Ward 1), Udaipur nagar nigam

धनतेरस और दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी आस्था के चलते भटियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दोनों दिन श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

udaipur-diwali-celebration-2026-city-of-lakes-light decoration
Diwali greetings from Bhuvnesh Vyas, Badgaon, Udaipur
Diwali greetings from Girish Joshi, Dev Construction, Badgaon, Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Bhatiyani ChauhattaBhatiyani Chauhatta TempleDhanterasDhanteras UdaipurDiwali 2026Diwali Photo GalleryMahalakshmi TempleMahalakshmi Temple DiwaliRajasthan Diwalirajasthan newsUdaipur City LightsUdaipur Diwali 2026Udaipur Diwali CelebrationUdaipur Diwali PhotosUdaipur FestivalUdaipur Mahalakshmi TempleUdaipur Mahalakshmi Temple Diwali 2026Udaipur newsUdaipur Temples

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .